उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के गंगाधरपुर निवासी भानु प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर ठगी का शिकार होने की शिकायत की है। उनका आरोप है कि वह गाय खरीदने के लिए शर्मा डेयरी फार्म से सौदा किया था। उन्होंने फोन से अग्रिम पांच हजार रुपये भेज दिया। इसके कुछ समय उपरांत उन्हें पुन: फोन आया कि आपकी गाड़ी, जिसमें गाय है को अयोध्या पुलिस ने रोक लिया है। फिर उन्हें एक फोन आया कि मैं अयोध्या पुलिस से बोल रहा हूं, ट्रांसपोर्टर के खाते में पैसा भेज दीजिए।
मोबाइल एपे से सर्च करने पर इस नंबर पर आईपीएस की फोटो लगी थी, जिससे विश्वास हो गया, तो आठ हजार रुपये पुन: भेज दिया। कुछ देर बाद जब ठगी होने का शक हुआ तो ट्रक नंबर, मोबाइल नंबर और बातचीत की रिकॉर्डिंग के साथ पुलिस में शिकायत की। इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि उन्होंने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस को जांच करने के लिए लगाया है। संवाद