सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली और आरोपी को 24 घंटे के भीतर रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ मिश्रौलिया मनोज कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। 24 घंटे के भीतर अपचारी को मधवापुर चौराहा से पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया गया। इसके बाद मामले की जांच करके कार्रवाई में जुट गई है।