तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक बाजार में किराये पर कमरा लेकर रह रही महिला ने दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो बयान जारी करने के साथ संबंधित थाने पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज न करने का भी आरोप लगाया है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक बाजार में रहने वाली एक महिला ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इसके जरिये उसने बताया कि उसका पति से विवाद है और वह अलग किराये का कमरा लेकर उसमें ब्यूटी पार्लर व सिलाई की दुकान चलाती है। 24 अप्रैल को दो युवक घर में घुसकर दुष्कर्म किया। शोहरतगढ़ थाने पर तीन बार गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।