फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए जुटें कार्यकर्ता
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अपना दल की ओर से वर्चुअल मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अनुप्रिया पटेल ने संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत चुनाव की तैयारी समीक्षा के साथ ही विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अभी से जुुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अपना दल एस की ओर से सिद्धार्थनगर जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के वर्चुअल मीटिंग में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कम समय में पार्टी ने मजबूत स्थिति बनाई है। आगे और भी मजबूत बनाने की आवश्यकता है। कोरोना से बचने के लिए एहतियात बरतने के लिए कहा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जमुना प्रसाद सरोज ने संगठन को विस्तार देने के लिए कई निर्देश दिए। शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। किसी भी कार्यकर्ता के मान सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने देंगे। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने कहा कि युवाओं ने मंशा जाहिर कर दिया कि भविष्य अपना दल (एस) में सुरक्षित है। जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल ने कहा कि जल्द ही नई कार्यकारिणी को और विस्तार देंगे। मीटिंग में डा. अनूप यादव, अंजली चौधरी, शेषमणि प्रजापति, कमर अब्बास काजमी, राम लूटावन बाल्मीकि, राधेश्याम तिवारी, अनिल चौधरी, लवकुश चौधरी, धनेश वर्मा, राजू चौधरी, नवल पटेल, विनय जायसवाल, सूर्य प्रकाश चौधरी, शिव चंद भारती, सुभाष चौधरी, अजय चौधरी, प्रमोद श्रीवास्तव, लवकुश सैनी, राम कुमार वर्मा, आलोक चौधरी, शिवचंद्र निषाद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें