-भनवापुर के डॉ. राम मनोहर लोहिया कन्या इंटर काॅलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया कन्या इंटर काॅलेज सिरसिया में सोमवार को हाईस्कूल व इंटर की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जूनियरों ने सीनियर को उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नम आंखों से विदाई दी।
विदाई कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन के बाद सरस्वती वंदना से किया गया। प्रधानाचार्य नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि सभी छात्राएं पूर्ण मनोयोग से एकाग्रचित हो कर परीक्षा दें। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा नौ की छात्राओं ने हाईस्कूल की 111 छात्राओं और कक्षा 11 की छात्राओं ने इंटर की 95 छात्राओं को उपहार देकर विदाई दी। प्रबंधक इरफान मलिक व प्रधानाचार्य नीलम श्रीवास्तव ने अपनी तरफ से छात्राओं को परीक्षा संबंधी स्टेशनरी वितरित किए। प्रबंधक इरफान मलिक ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी। इस दौरान सुमन, रंजना, मुन्नूलाल, विजय प्रसाद वर्मा, सुनीता, रघुनाथ शर्मा, रीना आदि मौजूद रहे।