फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टीबी उन्मूलन के लिए गांव-गांव जाएगी जोश टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में ‘जोश टीम’ के माध्यम से गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। टीम में एक क्लास-1 अधिकारी, पांच माय भारत वालंटियर और पांच एनसीसी कैडेट शामिल होंगे। यह टीम ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, जांच, उपचार और बचाव की जानकारी देने के साथ उन्हें जांच व उपचार की सेवाओं से जोड़ने में सहयोग करेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में ‘जोश टीम’ का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री और केंद्रीय राज्यमंत्री की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इसमें विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, माय भारत के प्रतिनिधि और एनसीसी अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-
युवाओं की भागीदारी से बढ़ेगा जागरूकता अभियान
कार्यक्रम में बताया गया कि ‘जोश टीम’ ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता गतिविधियां चलाएगी। लोगों को समय पर जांच कराने और नियमित उपचार लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही टीबी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास होगा। अधिकारियों ने टीबी मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें