फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी पर उतारू जिम्मेदार कर रहे सदस्यों का अपमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनमानी पर उतारू जिम्मेदार कर रहे सदस्यों का अपमान
विज्ञापन

धरनारत जिला पंचायत सदस्यों ने कहा, मांगे पूरी तक जारी रहेगा संघर्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एक तरफ हम लोग धरने पर बैठे हैं, दूसरी तरफ जिम्मेदार नियम विरुद्ध तरीके से टेंडर खुलवा रहे हैं, यह सदस्यों का अपमान है। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी संघर्ष जारी रहेगा। ये बातें जिला पंचायत कार्यालय में धरनारत सदस्यों ने सोमवार को कही। सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह, जाकिर हुसेन और अतहर अलीम ने कहा कि जिला पंचायत की नियमानुसार खुली बैठक बुलाने, टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने की मांगों की उपेक्षा करके सदस्यों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। सदस्य अब्दुल सलाम चौधरी, शैलेश एवं परवेज अहमद ने कहा कि कार्यकाल होने के कगार पर है। न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के कारण जिम्मेदार मनमानी कर रहे हैं और नियमों को दरकिनार कर टेंडर निकालकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सदस्य राघवेंद्र ऊर्फ गंगा मिश्र, निरंकार सिंह, दिनेश जायसवाल, ज्ञानमती ने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जिम्मेदारों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। वहीं जिला पंचायत की बैठक बुलाने, नियम विरुद्ध किए गए टेंडर को निरस्त करने आदि मांगे पूरी नहीं होने पर धरनारत सदस्य सात जुलाई से आमरण अनशन करेंगे। सदस्यों का कहना है कि जिम्मेदार जब तक मामले में कार्रवाई नहीं करेंगे तो आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें