चिल्हिया। थानाक्षेत्र के ग्राम बरगदवा गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने बरामदे में सो रही महिला के गहने चोरी कर लिए। बुधवार को पीड़ित महिला के पति राजाराम ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया कि चोर उसके गले से सोने का मंगलसूत्र, कान का झाला व मोबाइल छीनकर भाग गए। बरगदवा गांव निवासी राजाराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रोज की तरह मंगलवार को भोजन कर परिवार सहित बरामदे में सोए थे। रात लगभग तीन बजे अज्ञात चोर सो रही मेरी पत्नी सुभावती के गले में सोने का मंगलसूत्र, कान का झाला झपटकर निकाल लिया। सीओ मयंक द्विवेदी ने कहा कि चोरी की घटना की जानकारी हुई है। मोबाइल के नंबर से ट्रेस किया जा रहा है। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। संवाद