फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते पकड़ी गई जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन करते पकड़ी गई जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली
विज्ञापन

खनन वाली जगह पर जेसीबी छोड़कर भागे माफिया
खनन अधिकारी ने राप्ती नदी से दो मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को किया सीज
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। राप्ती नदी किनारे हो रहे अवैध खनन कार्य पर खनन अधिकारी ने बुधवार को कार्रवाई की। सूचना पाकर खनन वाली जगह पर छापेमारी की तो अफरातफरी मच गई। टीम मौके पर पहुंची तो जेसीबी छोड़कर खनन माफिया भाग गए। दो मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने पर लाकर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

खनन अधिकारी नरेश कुमार महतो को सूचना मिली कि डुमरियागंज नगर पंचायत के मालीमैंनहा के सिवान में राप्ती नदी के किनारे अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पाकर खनन अधिकारी पुलिस बल के साथ खनन वाली जगह पर पहुंच गए। टीम को देखकर खनन कर रही जेसीबी और बालू ढो रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर ड्राइवर भागने लगे। पीछा करने पर जेसीबी को छोड़कर ड्राइवर भाग गया। वहीं, दो बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया गया। इस दौरान करीब आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने पर लाकर सीज कर दिया गया। एसओ डुमरियागंज केडी सिंह ने कहा खनन अधिकारी द्वारा अवैध खनन कर रही गाडिय़ों को थाने पर लाया गया है। जिसे सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें