फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जेसीबी व तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Mon, 05 Jun 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के छितरापार गांव में रविवार की देर रात में मिट्टी खनन किया जा रहा था। पुलिस को रात्रि भ्रमण के दौरान अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। पुलिस को दूर ही देखकर खनन में लिप्त ड्राइवर व अन्य गाड़ी छोड़ फरार हो गए। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस की गाड़ी पहुंचते ही खनन कर रहे लोग मिट्टी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली वहीं पर छोड़ कर फरार हो गए। प्राइवेट ड्राइवर को बुलवाकर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने पर लाया गया। रविवार को रात्रि 11 बजे भ्रमण के दौरान मिट्टी निकाला जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। गाड़ी में कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। गाड़ी नंबर के आधार पर एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें