फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता वोट दे, भाजपा विकास देगी : रमापति

Sat, 25 Nov 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज के शाहपुर में आयोजित सभा में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बांसी/डुमरियागंज/उसका। सूबे के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जिले में ताबड़तोड़ सभाएं कीं। क्रमश: डुमरियागंज के शाहपुर, बांसी के राप्तीनगर, सिद्धार्थनगर के पुरानी नौगढ़ और उसका के कांशीरामनगर वार्ड में सभा के दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कहा कि जनता भाजपा को वोट दे, हम विकास के रूप में उसे सूद समेत लौटाएंगे। 
विज्ञापन

सभाओं में रमापति शास्त्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश-प्रदेश तेजी से तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहा है। छह माह के कार्यकाल में योगी सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए। किसानों को कर्जमाफी की सौगात दी। चुनावी घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि ये सिर्फ घोषणाएं नहीं, संकल्प हैं। इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। नगरों में बिजली, पानी, खड़ंजा, जलनिकासी के बेहतर इंतजाम कराए जाएंगे। कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अब निकायों में भी पार्टी प्रत्याशी की जीत हुई तो विकास कोई रोक नहीं सकता।
 सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में नगरों की उपेक्षा हुई है। विकास के लिए धन में भेदभाव किया गया। भाजपा की जीत से ही नगरों का विकास संभव है। डुमरियागंज में विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव में कई अन्य विपक्षी खुद को हिंदू नेता बताकर मतदाताओं को बहकाने में लगे हैं। ऐसे में लोगों के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है और एकजुट होकर भाजपा को वोट दें। 
विज्ञापन

बांसी में कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह ने भी जनसभा को संबोधित किया। कहा कि लोकसभा और विधानसभा की तरह नगर निकायों में भी भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएं, विकास भी ऐतिहासिक होगा। जनसभाओं में रमापति शास्त्री ने डुमरियागंज से मधुसूदन अग्रहरि, बांसी से अजय श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर से श्याम बिहारी जायसवाल और उसका से मंजू जायसवाल के पक्ष में वोट की अपील की। इस मौके पर विधायक श्यामधनी राही, चौधरी अमर सिंह, जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, प्रेमसागर तिवारी, राजू श्रीवास्तव, नरेंद्रमणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, अजय पांडेय, अभयराम पांडेय, रामप्रकाश गौतम, डॉ.राजेश गौतम, श्याम सुंदर मित्तल, दीपक मौर्य, केएम लाल, शिवसरन चौरसिया, दिलीप चतुर्वेदी, सचिदानंद चौबे, रतनसेन सिंह, महेंद्र लोधी, राजू पाल, राहुल सिंह, मनोज मौर्या, गौरव मिश्रा, मालती, राधा, सुंदरी, सुधांशु, टुनटुन, अनिल गोंड, बंटी, दुर्गेश निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें