फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कृत्रिम गर्भाधान से पैदा होंगी जमुना पारी और सिरोही नस्ल की बकरी

Sun, 18 Feb 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में जल्द ही बकरियों की नस्ल बदलने के लिए कृत्रिम गर्भाधान किया जाएगा। इसके लिए जिले के दो पशु डॉक्टरों को टीकाकरण करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। जिले में अब जमुना पारी और सिरोही नस्ल की बकरियां पैदा होंगी।
विज्ञापन

जिले में बरबरी नस्ल की बकरियों का पैदावार अधिक होती है। जबकि बरबरी नस्ल की बकरियों का अधिक वजन 15 से 20 किलो का होता है। बकरी पालकों को इसके लिए कम दाम मिलते है। लेकिन जमुना पारी व सिरोही नस्ल की बकरियों का टीकाकरण से लोगों को अधिक वजन की बकरियां मिलने लगेंगी। बताते चले की जिले में लगभग 10 हजार से अधिक किसान बकरी पालते हैं। जिसे बेचकर वह अपने घर का खर्च चलाते हैं। लेकिन ज्यादा समय तक पालने के बाद भी लोगों को बकरी बेचने पर कम पैसा मिलता था।
अब जमुना पारी व सिरोही नस्ल के टीकाकरण के बाद किसानों को कम समय में ही अधिक वजन की बकरी तैयार हो जाएंगी। इससे उन्हें अधिक लाभ मिलेगा। गर्भाधान फ्री में किया जाएगा। जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। जमुना पारी व सिरोही नस्ल की बकरियां कम समय में ही अधिक वजन की हो जाती हैं। यह बकरियां 30 से 35 किलों तक के वजन तक भी खाने योग्य होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जमुना पारी व सिरोही नस्ल की बकरियों के लिए दो डॉक्टरों को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। जल्द ही जिले में टीकाकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
-जीवन लाल, सीवीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें