फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शॉर्ट-सर्किट से सरकारी कागजात जलकर नष्ट

Sun, 18 Feb 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। एडीओ पंचायत खुनियांव के कक्ष में शुक्रवार रात शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे सभी अभिलेख जलकर नष्ट हो गए। उच्चाधिकारियों सहित एसओ इटवा को दिए शिकायती पत्र में एडीओ पंचायत खुनियांव विकास चौधरी ने कहा है कि सेक्रेटरी अतुल यादव व यशवंत यादव के साथ शनिवार को लगभग साढ़े नौ बजे विकास खंड खुनियांव परिसर में पहुंचा कि परिसर स्थित एडीओ कक्ष से धुआं निकलता दिखाई दिया। दरवाजा खोलते ही विद्युत उपकरणों के साथ आलमारी में रखे कागजातों को जलते देख विद्युत विभाग व डायल-112 नंबर पर सूचना देते हुए आग को बुझाने में लग गए। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें