सिद्धार्थनगर। इस बार छठ पूजा में शहर के जमुआर घाट पर नजारा कुछ अलग होगा। 100 मीटर का घाट अब 300 मीटर लंबाई नया आकार ले रहा है। नगर पालिका परिषद ने छठ पूजा के लिए 80 लाख रुपये में घाट लगभग तैयार हो चुका है। इसी बीच लाेगों में वेदी बनाने की तेजी आ गई है। इसमें कुछ वेदी बनाने की ठेकेदारी होने लगी है और घाट बनाने की मनमानी ऐसी है कि 500 रुपये 1500 रुपये तक लिए जा रहे हैं।
नगर पालिका परिषद ने घाट निर्माण के दौरान पुरानी वेदियां टूट गई हैं। इस कारण पूजा करने वाले लोगों ने अपना स्थान सुरक्षित करने और घाट बनाने का काम शुरू किया है। कुछ लोगों की वेदी का स्थान बदल गया है, जबकि कुछ लोग अपनी वेदी के पुराने स्थान को लेकर आपस में कहासुनी भी कर रहे हैं, जबकि पिछले सालों की अपेक्षा घाट का आकार तीन गुना बड़ा गया है। उसकी आकर्षक ढंग से सजावट भी की जा रही है। जमुआर घाट पर शनिवार को आकर्षक वेदी बनाने और रंगाई करने में लोग जुटे रहे। एक ही स्थान पर अनेक लोग वेदी बना रहे हैं तो कुछ ठेकेदार सक्रिय हो गए हैं और वेदी बनाने का ठेका भी ले रहे हैं। पुराने पुल के नीचे वेदी बना रहे राजगीर प्रदीप ने एक आकर्षक वेदी दिखाते हुए बताया कि एक वेदी बनाने के लिए 150 रुपये खर्च करना पड़ेगा, जबकि इसमें सीमेंट और ईंट भी नहीं लाना होगा। नए पुल की ओर घाट ने नया आकार लिया है, वहां शहर के आजादनगर की अर्चना रावत ने बताया कि पिछले सालों में जहां उनका घाट था, वहां कुछ लोगों ने अपनी वेदी बनाया है इसलिए वे दूसरे स्थान पर वेदी बना रहे हैं।
क