फोटो-
बढ़नी। बढ़नी पश्चिमी रेलवे क्राॅसिग पर पचपेड़वा स्टेशन की तरफ से आ रही मालगाडी के रेलवे ट्रैक पर 20 मिनट खड़ी रहने से लोग जाम की समस्या से जूझते रहे। मालगाड़ी के कारण रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे धनतेरस त्योहार में बाजार में खरीदारी करने आए लोग जाम में फंसे रहे। पचपेड़वा तिराहे से लेकर मालगोदाम चौराहे तक वाहन जाम में एक घंटा तक फंसे रहे। रेलवे पुलिस तथा पुलिस चौकी के भारी मशक्कत के बाद जाम समाप्त हो पाया। संवाद