अवैध कारोबारियों को पुलिस ने दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। नगर पंचायत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैदान में इस वर्ष पटाखे की दुकान लगाने की अनुमति नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन ने दी है। शनिवार से लाइसेंस के लिए 25 दुकानों से पटाखों की बिक्री की जाएगी। तैयारियों के क्रम में शुक्रवार को पूर्व चेयरमैन हेमंत कुमार जायसवाल व एसओ सतेंद्र कुंवर ने मैदान का निरीक्षण किया।
एसओ ने दुकानदारों से सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम करके ही दुकान खोलने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सभी दुकानों के बीच में पर्याप्त दूरी रहे। दुकानदार आग से बचाव के लिए बालू, अग्निशमन यंत्र, पानी से भरी बाल्टी आदि की व्यवस्था रखें। निर्धारित जगह के अलावा यदि कहीं पर कोई पटाखा बेचते पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान सभासद सूरज मोदनवाल, अयोध्या साहू, विभूति अग्रहरि, सोमनाथ मिश्र, रोहित अग्रहरि, समीर, सोनल, रमेश गुप्ता, लालचंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।