फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाला निर्माण से लगा जाम, लोग हुए परेशान

Tue, 05 Mar 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नाला निर्माण के कारण मंगलवार को नौगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जाम लग गया था। यह जाम करीब आधे घंटे तक रहा। गोरखपुर से जाने और जाने वाली बड़ी और छोटी गाड़ियां जाम के कारण फंसी रहीं। नाले की खुदाई से निकला मलबा सड़क के एक तरफ रखने से एक ही तरफ का रास्ता खुला रहा, जिससे आवागमन बाधित रहा। जाम में रोडवेज बसें भी फंसी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बताते चलें कि नौगढ़-गोरखपुर मार्ग पर नाला बनाने के लिए खुदाई का कार्य चल रहा है। इसके चलते नाला खोदने के बाद उसमें से निकलने वाली मिट्टी और मलबे को सड़क पर ही डाल दिया जा रहा है। इसकी वजह से एक तरफ के रास्ते पर आवागमन बाधित हो रहा है। इतना ही नहीं पहले से मौजूद नाले का गंदा पानी पंपसेट से निकाल कर सड़क पर गिराया जा रहा है। गंदे पानी की बदबू से आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पानी गिराने से सड़क पर कीचड़ फैल गया है।
विज्ञापन

नाले की खुदाई से सड़क पर पड़े मिट्टी और मलबे को हटाने का निर्देश दिया गया है। जाम की समस्या अब नहीं होगी।
बिंध्याचल, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें