फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक अकीदतमंदों ने किया नौहा मातम

विज्ञापन
डुमरियागंज के हल्लौर कस्बे में आयोजित जैनब डे में तकरीर करते मौलाना मो. हसन। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
देर रात तक अकीदतमंदों ने किया नौहा मातम
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित इमामबाड़ा हुसैनिया बाबुल में 11वीं मोहर्रम पर बुधवार की देर शाम परंपरागत तरीके से जैनब डे का आयोजन किया गया। मर्सिया-मजलिस के साथ अकीदतमंदों ने देर रात तक नौहा मातम किया।
नौहाख्वानी में उत्तम प्रस्तुति के चलते मन्नत फातिमा प्रथम, अलविया फातिमा द्वितीय और मोहम्मद नजफ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं तकरीर में शिरीन फातिमा प्रथम, नूर फातिमा द्वितीय और बुशरा फातिमा तृतीय स्थान पर रहीं। आयोजन कमेटी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

तकरीर में मौलाना मोहम्मद हसन, मौलाना मोहम्मद हाशिम, अजीम हैदर, जमाल हैदर, काजिम मेहंदी, मोजिज मेहंदी, हबीबुल हसन ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत के बाद उनकी बहन जैनब की ओर से उनके पैगाम को दुनिया तक पहुंचाने और परिजनों की जिम्मेदारियों को निभाने को विस्तार से बयां किया।
विज्ञापन

मशहूर शायर बेताब हल्लौरी, शमशाद, नफीस हल्लौरी, डॉ. हैदर रिजवी, नौशाद हल्लौरी, अफसर हल्लौरी, अजीम सज्जादी, फरहान, हसन जमाल, खुलूस, मोजिज कर्बलाई ने अपने कलाम पेश किए। इस दौरान मौलाना मोहम्मद हसन, अकबर रजा, काजिम मेहंदी, अकबर मेहंदी, प्रिंस अकमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें