संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
बांसी। क्षेत्र के ग्राम खरचौला नानकार के युवक की अशोकनगर वार्ड में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खरचौला नानकार निवासी संजय मिश्रा (34) बांसी के अशोकनगर वार्ड में किराए पर रहते थे। कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता चलेगा।