फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल
विज्ञापन

स्वाट व भवानीगंज पुलिस ने क्षेत्र के चंद्रदीप घाट से पकड़ा
घटना के बाद से फरार चल रहा था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सोमवार सुबह स्वाट व भवानीगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के चंद्रदीप घाट से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करके उसे जेल भेज दिया है। एसओ भवानीगंज रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर एक युवक पर युवती से दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए थाने की पुलिस के अलावा स्वाट टीम भी लगी थी। सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र के चंद्रदीप घाट के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम बताए हुए स्थान पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपी शमीम को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करके उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में एसओ भवानीगंज रवींद्र कुमार सिंह, एसआई शिवकुमार यादव, एसआई अर्जुन सिंह, सिपाही रामशंकर, नूर आलम, इन्द्रदीप शर्म, राकेश यादव, दिवाकर चौरसिया, स्वाट टीम प्रभारी पंकज पांडेय, आरक्षी राजीव शुक्ल, वीरेंद्र त्रिपाठी, आनंद प्रकाश यादव, पवन कुमार तिवारी, अवनीश सिंह, मृत्युंजय कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें