फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुष्य नक्षत्र पर आज होगी धनवर्षा, ग्राहकों को लुभाने को सजे बाजार

Thu, 24 Oct 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में बर्तन के दुकान पर खरीददारी करते ग्राहक।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुष्य नक्षत्र से एक दिन पर बुधवार शाम को ही बाजार सजकर तैयार हो गए। शुभ मुहूर्त में लोग खरीदारी करेंगे तो व्यापारियों ने भी मनपसंद सुविधाएं देने का पूरा प्रयास किए हैं। व्यापारियों के अनुसार पुष्य नक्षत्र पर जिले में धनवर्षा होगी। इसमें सोने-चांदी, रियल इस्टेट, कपड़े, इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन, फर्नीचर व सजावट सहित 70 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की संभावना है।
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र बृहस्पतिवार सुबह 11:38 बजे शुरू होगा और देर रात तक शुभ मुहूर्त है। पुष्य नक्षत्र में अधिक संख्या में लोग सामान खरीदकर घर ले आते हैं, तो ग्राहकों की भीड़ में मनपसंद सामानों को चुनने में कठिनाई भी आती है।
इस कारण कुछ ग्राहकों ने एक दिन पहले बुधवार को ही बुकिंग करा ली। अब वे बृहस्पतिवार को शो रूम व दुकानों में जाएंगे तो चंद समय में ही मनपसंद सामान खरीदकर बाहर आ जाएंगे। शो रूम और दुकानों में पर्याप्त सामान सजाने के साथ बाहरी सामानों की सजावट भी खूब की गई थी।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने बताया कि अब लोग शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है। दुकानों में धनतेरस, दीपावली की तैयारी की गई है, लेकिन इसी बीच पुष्य नक्षत्र का मुहूर्त आ गया है।
अनुमान है कि शहर व कस्बो में 70 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार होगा। स्वर्ण व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष मिटठूलाल कसौधन ने बताया कि सामान्य तौर में हर दिन जिले में 5-6 करोड़ रुपये का काराेबार होता है, जबकि पुष्य नक्षत्र में सोने चांदी का कारोबार 10 करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें