सिद्धार्थनगर। सुबह बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के बाद दोपहर में तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान रहे। रविवार छूट्टी का दिन और तेज धूप के कारण सड़क पर चहल-पहल नहीं दिखी।
सड़क सुनसान रही और लोग गर्मी से बचने के लिए घर अथवा छावं में नजर आए। मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन बदल रहा है। रविवार सुबह बादल छाए रहने व बारिश होने की उम्मीद से लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे थे। वहीं दोपहर बाद तेज धूप से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सुबह बादल छाए रहने के साथ ही जिले के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक बरसात होने की संभावना है। घरों में लोगों को उमस से राहत नहीं मिल रही थी।
शनिवार का अवकाश भी लोगों को गर्मी से राहत पाने में कट गया। गर्म हवाओं के चलने से लोग पसीने से तरबतर होते रहे, लेकिन बूंदाबांदी होने से उमस और भी बढ़ गया।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिन बरसात होने का पूर्वानुमान है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।