फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूरे दिन हुई बारिश, पछुआ से मौसम सुहाना

विज्ञापन
शहर के सनई चौराहे से शोहरतगढ़ मार्ग पर हो रही बारिश की दौरान आवागमन करते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को बृहस्पतिवार को पूरे दिन गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। सुबह 10:00 बजे से शाम चार बजे तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं शाम को धूप खिलने के बाद भी पछुआ से नमी बरकरार रही। शुक्रवार को भी बादल छाने व बारिश होने के आसार हैं।
बुधवार की रात से ही काले बादल मंडराते रहे। बुधवार की शाम से चल रही पछुआ गर्मी से राहत दे रही थी, लेकिन बंद कमरों में लोगाें को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। रात में पछुआ के कारण लोगों को कूलर पंखे का सहारा नहीं लेना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। सुबह से ही बादल छाने व पछुआ चलने से लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हो रहा था। सुबह करीब नौ बजे से ही काले बादलों की आवाजाही होने लगी।
करीब 10:00 बजे से तेज फुहार के साथ बारिश शुरू हाे गई। बीच-बीच में बारिश की रफ्तार कम-ज्यादा होती रही, लेकिन बारिश होने का सिलसिला जारी रहा। पूरे दिन हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। शाम करीब पांच बजे धूप खिल गई, लेकिन उसका कोई खास असर नहीं रहा।
विज्ञापन

इस दौरान भी बादलों की आवाजाही रही, जिससे शाम को सड़क पर चहल-पहल रही। पूरे दिन मौसम साफ होने के साथ हुई बरसात से सड़कों पर कीचड़ का भी सामना करना पड़ा।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को धूप के साथ बादलों की आवाजाही रहेगी। बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें