फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना सबका दायित्व

Sat, 28 Apr 2018 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ग्राम स्वरोजगार अभियान के अंतर्गत सदर तहसील में ग्राम जनशक्ति दिवस का आयोजन हुआ। कलाकारों ने गीत-संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए सरकार की योजनाएं बताईं। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को समारोह में योजना का प्रमाण पत्र दिया किया गया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है। गांवों में गरीब परिवारों की महिलाओं का दर्द देखकर उज्ज्वला योजना लागू कर करोड़ों परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। गरीब परिवार के व्यक्तियों का इलाज कराने की भी निशुल्क व्यवस्था की गई है। केंद्र सरकार ने चार वर्षों के विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है।
शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि आम जनता को लाभ पहुंचाने के मकसद से केंद्र व प्रदेश सरकार अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इसका लाभ पात्र लोगों को मिले, इसके लिए अधिकारी-जनप्रतिनिधि मिलकर काम करें। सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रदेश सरकार के एक साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। विकास के हर क्षेत्रों में मिसाल कायम हुए हैं। डीएम कुणाल सिल्कू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण कार्यक्रम में जिले को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। उन्होंने सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, सीडीओ हर्षिता माथुर, डीडीओ सुदामा प्रसाद, पीडी संत कुमार, सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार मिश्र, डीडी कृषि डॉ. पीके कनौजिया, जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह, लीड बैंक अधिकारी ओमप्रकाश अग्रहरि आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें