फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रीपेड मीटर लगवाने से पहले बिल में सुधार कराना जरूरी

Thu, 24 Oct 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के एक मकान में लगा हुआ डिजिटल मीटर।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बिजली निगम ने उपभोक्ता के घर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिन घरेलू और कामर्शियल उपभोक्ताओं के बिजली बिल में गड़बड़ी है उन्हें प्रीपेड मीटर लगवाने से पहले सुधार कराना होगा।
विज्ञापन

ऐसा न करने पर प्रीपेड मीटर लगने के बाद बिल में सुधार कराना मुश्किल होगा। जिससे गड़बड़ी के बाद अधिक आए बिजली बिल को भरना पड़ेगा। हालांकि पहले चरण में पांच किलोवाट से अधिक के उपभोक्ताओं के घर प्रीपेड मीटर लगाने की योजना है।
बिजली निगम ने शहर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लगवाने का कार्य शुरु कर दी है। इसमें एक किलोवाट के घरेलू समेत पांच किलोवाट तक के कामर्शियल उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड मीटर लगना है। ऐसे में छोटे व बड़े और नए एवं पुराने बकायेदारों के घर भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगने से पहले मीटर में गड़बड़ी वाले बिल सुधार नहीं करवाने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ जाएगी। जिन बकायेदारों का पुराना बिल बाकी होगा, उन्हें किस्त के अनुसार बिल जमा करने का भी मौका दिया जाएगा।
अगर उपभोक्ताओं ने बिजली बिल सही करवाने से पहले ही स्मार्ट मीटर लगवा लिया तो उन्हें बिल में सुधार करने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में उन्हें बकाया का एकमुश्त भुगतान करना होगा नहीं तो कनेक्शन काटने समेत अन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। शहर के 36570 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगने हैं, अब तक 500 उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर लगाया भी जा चुका है।
बिजली खपत पर भी पड़ेगा असर : वर्तमान में घरेलू अथवा कामर्शियल बिजली उपभोक्ता पोस्टपेड मीटर लगने से बिजली बचत करने के प्रति सतर्क नहीं रहते थे, लेकिन अब प्रीपेड मीटर लगने के बाद बिजली बचत के प्रति वह सतर्कता बरतेंगे। शहर में जिनके घरों और दुकानों में प्रीपेड मीटर लग गए हैं, वह खपत के प्रति अभी से सतर्कता बरत रहे हैं और कम खपत करने की जुगत में लगे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता लवकुश ने बताया कि पहले पोस्टपेड मीटर से पर जब बिजली बिल आता था, तब खपत और उसकी धनराशि की जानकारी होती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें