फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टूटी सड़क पर चलना हुआ मुश्किल गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर

Tue, 26 Nov 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
गड्ढे में तब्दील पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी मार्ग।
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज जाने वाली संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे इस मार्ग से राहगीरों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज जाने वाले इस मार्ग में सड़क पर बने गड्ढों में राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। इस मार्ग को सही कराने के लिए यहां के लोग अनेकों बार कह चुके हैं, लेकिन अभी तक इसको सही नहीं किया गया।
विज्ञापन

इस मार्ग के द्वारा पिपरी, मस्जिदिया, भठवां, बहरजवा, सहिजनवा, टेडिया, जगरगढिया, हतवा, सहित दर्जनों गांवों के लोगों का अवागमन इस मार्ग से होता है। क्षेत्र के बनारसी साहनी, दयादास, भल्लू निषाद, अजय कुमार चौधरी, प्रदीप कुमार पांडेय, जगदीश प्रसाद, राम कैलाश यादव आदि लोगों ने इस सड़क को सही कराने की मांग की है।5
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें