आईएससी बोर्ड इंटरमीडिएट, ईशा जयसवाल 98 प्रतिशत।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
आईसीएसई 12वीं की जिला टॉपर बनी ईशा
- सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज का शत प्रतिशत रहा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आईसीएसई 12वीं का परिणाम रविवार को जारी हो गया। ईशा जायसवाल 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी है। सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में 12वीं में कुल 46 छात्र-छात्रा पंजीकृत थे, जिसमें शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 10 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक का अंक प्राप्त किया है। रितिका मित्तल ने 96.75 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान एवं श्वेता जायसवाल ने 93.25 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
अंशिका सिंह ने 92.75, कुमारी आकांक्षा सिंह ने 92.25 , आसिफ खान ने 92, कृतिका जायसवाल ने 90, नेहा ने 90, स्निग्धा गुप्ता ने 90, काजल जायसवाल ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किया है। प्रधानाचार्य फॉदर डोमनिक एवं उप प्रधानाचार्य फॉदर लिज्जो ने बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ खुशी मनाई।