सिद्धार्थनगर। सिंचाई संघ के सदस्य मंगलवार को मांगों के समाधान को लेकर काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे। यह बातें संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कही। वह सोमवार को संगठन की जिला इकाई की बैठक को संबोधित कर थे। उन्होंने कहा कि 14 मई को सिंचाई विभाग के अति महत्वपूर्ण पद उप राजस्व अधिकारी, जिलेदार, हेडमुंशी, मुंशी, बढ़ई, पेंटर, बाईटर व सींच पर्यवेक्षक समेत अन्य कई पदों को मृत्यु घोषित कर दिया है। इससे इन संवर्ग के कर्मचारियों में रोष है। इसी के विरोध में कर्मचारी काली पट्टी बांध कर कार्य को संपादित कराएंगे। बैठक में जिला मंत्री शिव कुमार साहू, रबीश अली, आनंद गौतम, नंद किशोर आदि मौजूद रहे। संवाद