फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राशन वितरण मेंं अनियमिता, कोटेदार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के तौलिहवा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों की शिकायत व आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कोटेदार के विरुद्ध कठेला समय माता थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र के तौलिहवा गांव के उपभोक्ताओं ने आपूर्ति निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कोटेदार के खिलाफ अप्रैल का राशन न बांटने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक जयनारायण की जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही मिली। इसके बाद आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कठेला समय माता थाने में कोटेदार रामदास के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में कठेला समय माता थाने के एसएचओ संतोष कुमार यादव ने बताया कि आपूर्ति इंस्पेक्टर की तहरीर पर तौलिहवा के कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें