सनई- शोहरतगढ़ मार्ग पर महदेवा बेलवा के पास कार में अज्ञात करणो से लगी आग। संवाद
धेंसा। चिल्हिया थाना क्षेत्र के महदेवा मोड़ के पास शुक्रवार रात शोहरतगढ़ बरात जाते समय एक कार में आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
सदर थाना क्षेत्र के नौगढ़ से शोहरतगढ़ के लिए शुक्रवार रात कुछ लोग कार से बरात जा रहे थे। अभी चिल्हिया थाना क्षेत्र के महदेवा मोड़ के पास पहुंचे थे कि कार में आग लग गई। आग लगती देख झट से लोग कार से बाहर उतर गए। कार का अगला हिस्सा जल गया। कार में मालिक मो. जलाल राइनी, शफिर और अन्य लोग सवार थे। जो सुरक्षित हैं। संवाद