सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पोखरा काजी गांव के एक युवक की मुंबई में काम के दौरान ऊपर लोहे की जाली गिरने से मौत हो गई। शव के पीएम की प्रक्रिया मुंबई में ही पूरी हो गई है, जिसे गांव लाया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
पोखरा काजी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज यादव ने बताया कि गांव का सूरज यादव (20) पुत्र राजकुमार मुंबई में बिल्डिंग निर्माण के सिलसिले में किसी ठेकेदार के सानिध्य में मजदूरी करता था। सोमवार को काम के दौरान दोपहर में वह बाहर निकलने लगा तभी बिल्डिंग के ऊपर से लोहे की जाली उसके ऊपर गिर गई। इसके चलते उसके सिर से काफी रक्तस्राव हुआ। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।