फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं से ठगी की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं से ठगी की होगी जांच
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। फर्जी तरीके से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर बेरोजगार युवकों के ठगने के मामले में संस्थाओं की जांच का निर्देश उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव अरविंद चौहान ने दी है। उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को जिले में ऐसी संस्थाओं की जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में दो संस्थाओं की तरफ से फर्जी तरीके से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पद पर भर्ती संबंधी विज्ञापन निकालने का मामला सामने आया है। इसके बाद विज्ञापन के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया की कार्रवाई करते हुए नियुक्तियों के लिए जमानत धनराशि के नाम पर धन की उगाही की जा रही है। इस मामले में अपर मुख्य सचिव श्रम ने संस्था के निदेशक के विरुद्ध लोगों के साथ धोखाधड़ी, श्रमिकों का शोषण, विभाग के दस्तावेज और लोगो का दुरुपयोग करते हुए फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने के मामले में केस दर्ज कराया है। कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव अरविंद चौहान ने बताया कि दोनों संस्थाओं की तरफ से अन्य जिलों में भी इस तरह फर्जी तरीके से भर्ती प्रक्रिया कर लोगों को ठगने के मामले हो सकते हैं। इसलिए सभी जिलों के सीमा क्षेत्र में इसकी जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश सभी सहायक श्रमायुक्त एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें