जोगिया में आरटीपीसीआर लैब में शुरू हुई जांच
सीएम ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश में 11 लैबों का किया उद्घाटन
कोरोना की तीसरी लहर की लहर से निपटने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया में अब कोरोना का आरटीपीसीआर टेस्ट होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से सिद्धार्थनगर सहित प्रदेश में 11 लैबों का उद्घाटन किया।
जोगिया अस्पताल में जिले के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े थे। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जोगिया अस्पताल में अब आरटीपीसीआर टेस्ट होगा। प्रतिदिन 800 टेस्ट करने की क्षमता है। आवश्यकता पड़ने पर टेस्ट की क्षमता बढ़ाई जा सकती है। अब कोरोना की जांच के लिए सैंपल दूसरे जिलों में भेजने की मजबूरी नहीं होगी। वर्चुअल कार्यक्रम में डीएम दीपक मीणा, प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी, सीएमएस नीना वर्मा, एसीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, प्रभारी चिकत्साधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल, मोहम्मद अनस अंसारी, डॉ. सूरज यादव, डॉ. अरुण प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।