लोटन बाजार के ग्राम पंचायत रसियावल खुर्द में राशन वितरण की जांच करती टीम। संवाद
लोटन। लोटन ब्लॉक क्षेत्र के रसियावल खुर्द गांव में कोटे की दुकान की शिकायत की शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम ने जांच की। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रसियावल खुर्द गांव निवासी पप्पू पांडेय, बुधिराम, प्रदीप, जीके पांडेय, इस्लाम सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को अपने ही गांव के कोटेदार दुर्गावती के खिलाफ जिला पूर्ति अधिकारी से राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से एआरओ विजय कुमार प्रसाद एवं पूर्ति निरीक्षक बर्डपुर विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, लोटन पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार यादव की टीम गठित की। शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम सरकारी गल्ले की दुकान की जांच करने पहुंची। कार्डधारकों ने समय से राशन न देने का कोटेदार पर आरोप लगाते हुए बयान दर्ज कराया।
पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार यादव ने बताया कि कार्डधारकों की शिकायत पर बयान दर्ज किए गए हैं। वितरित किए जाने वाले राशन के स्टॉक की जांच की गई। स्टाॅक में चावल, गेहूं, चीनी कुछ भी अनाज उपलब्ध नहीं पाया गया। टीम ने जांच के बाद अभिलेख व कार्डधारकों के बयान पर जांच आख्या जिला पूर्ति अधिकारी को प्रेषित कर दी। संवाद
रामकुमार। - फोटो : रामकुमार। संवाद