फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रेलवे स्टेशन निर्माण में अनियमितता की हुई जांच

Wed, 10 Jan 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पूर्वोत्तर रेलवे की विजिलेंस टीम ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर दस करोड़ रुपये से हो रहे निर्माण कार्यों में सामग्री के गुणवत्ता की जांच शुरू की। तीन सदस्यीय टीम ने रेल परिसर में निर्मित हो रहे भवन की दीवार, प्लेटफार्म का निरीक्षण किया और निर्माण सामग्री के नमूने एकत्रित कर साथ ले गए। हालांकि, विजिलेंस टीम के सदस्यों ने जांच के संबंध में किसी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर के पुराने भवन की जगह 10 करोड़ रुपये की लागत से उच्चीकृत कर मुख्य भवन, यात्री हाल, प्लेटफाॅर्म पर यात्री छाजन, नाली और बाउंड्रीवाल निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य में दोयम ईंट लगाने और मानकविहीन निर्माण सामग्री का प्रयोग किए जाने संबंधी शिकायत पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य सतर्कता अधिकारी के पास हुई थी। उधर सतर्कता विभाग ने जांच की प्रक्रिया के तहत निर्माण कार्य संबंधी ब्यौरा तलब किया था। जिसके बाद मंगलवार को यहां पहुंची रेलवे विजिलेंस टीम ने मुख्य भवन, नाली, प्लेटफाॅर्म पर हो रहे निर्माण कार्य की जांच की। उन्होंने ईंट, छोटी व बड़ी गिट्टी, सीमेंट, बालू और मोरंग के नमूने 11 बोरियों में एकत्रित कर साथ ले गए।

दीवार तोड़कर नहीं लिए ईंट का नमूना
विजिलेंस टीम ने दीवार एवं नाली निर्माण में लगे ईंटों का नमूना एकत्रित नहीं किया, बल्कि रखी गई ईंटों का नमूना बोरी में रखा गया। जांच टीम ने बोरी में एकत्रित नमूने रेलवे परिसर के पीछे अपने वाहन के पास रखे थे, लेकिन टीम के सदस्य वहां नहीं थे। जांच टीम के सदस्य रेलवे निरीक्षण गृह के एक कमरे में बैठे थे। जहां कुछ देर बाद वह इन नमूनों को मजदूरों से मंगाए गए। नमूने में एकत्रित ईंटे अव्वल नजर आ रही थी। शिकायत करने वाले अधिकारी ने आरोप लगाए थे कि दीवार में दोयम दर्ज की ईंट से दीवार की चुनाई की जा रही है। उन्होंने कहा था कि शिकायत के बाद तेजी से दीवार की चुनाई की जा रही है ताकि दोयम ईंट नीचे दब जाए। रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों ने भी ईंट के नमूने लेने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें