फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में घुसपैठ : बिहार का साल्वर गैंग आंख में धूल झोंककर घुसा

Sun, 18 Feb 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रतियोगी परीक्षा में साॅल्वरों की सेंंधमारी की अभी तक लोग चर्चा सुन रहे थे। लेकिन शनिवार को जिले में बिहार गैंग के 5 साॅल्वर और एक सहयोगी कुल 6 के पकड़े जाने के बाद यह पुख्ता हो गया कि किसी भी परीक्षा में वह घुसपैठ कर सकते हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इसमें कितने लोग शामिल होंगे, इसका खुलासा जल्द हो सकता है।
विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षा में लाखों रुपये लेकर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने का ठेका सामने आ रहा था। बिहार के लोग ठेका लेकर परीक्षा में साॅल्वर का काम करते थे। शनिवार को जिले में पुलिस भर्ती की परीक्षा शुरू हुई थी। परीक्षा सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी के साथ ही कई स्तर पर चेकिंग की गई। इसके बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र मेें प्रवेश दिया गया। प्रशासन के निष्पक्षता के सभी दावे की हवा निकालते हुए बिहार के विभिन्न जनपदों से आए साॅल्वर परीक्षा में बैठ गए। वे परीक्षा दे रहे थे। कुछ समय बाद संदेह हुआ तो जांच की गई। इसमें पांच केंद्रों पर पांच साॅल्वर और एक सहयोगी सहित बिहार के पटना, गया, मधुबनी सहित अन्य जनपद से आए छह लोगों को पकड़ लिया गया। इनके साथ ही तीन मूल अभ्यर्थी पकड़े गए। परीक्षा में सेंधमारी करके बिहार गैंग ने तैयारी पर सवाल उठा दिया। बताया जा रहा है कि मोटी रकम लेकर परीक्षा दिलावते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही मामला सामने आ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें