फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झुके पोल व जर्जर तार पर टिकी बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान

Sun, 18 Feb 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। हर माह करोड़ों रुपये वसूली करने वाला विद्युत निगम उपभोक्ताओं को सुविधा देने के नाम पर उदासीन बना है। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर गांव में झुके हुए पोल व जर्जर तार के सहारे आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी पोल नहीं बदला जा रहा है। इस पोल से लगभग 10 घरों की सप्लाई चलती है। मनोज गौतम, लालता प्रसाद, राधेश्याम गौतम, गणपत गौतम, सुरेश गौतम, निब्बू लाल आदि ने पोल बदलने की मांग की है। लोगों ने कहा है कि जल्दी अगर पोल नहीं बदला गया तो समाधान दिवस पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में जेई विद्युत अमरजीत का कहना है कि पोल आ गया है, शीघ्र ही नया पोल लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें