निर्माण के चार माह बाद ही धंस गई इंटरलॉकिंग सड़क
सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र जोगिया स्थित ग्राम पंचायत सोनौरा के टोला इसमईली में तीन से माह पहले सड़क पर लगा इंटरलॉकिंग पूरी तरह से धंस गया। बरसात के समय में लोगों को क्षतिग्रस्त मार्ग से आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण विजय कुमार, विनोद कुमार आदि ने बताया कि चार माह पहले लगी इंटरलाकिंग बारिश होने से धंस गई। निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी के चलते सड़क निर्माण के बाद इतने कम समय में खस्ताहाल हो गई। पैदल यात्री तो किसी तरह से सड़क पार कर लेते हैं लेकिन दो पाहिया वाहन चालकों को उतर कर सड़क पार करना पड़ता है। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी का कहना है कि मामले की जांच करा कर सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा।