फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश के बाद तेज धूप, नहीं मिल रही उमस और गर्मी से राहत

Wed, 29 Jul 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में इन दिनों मौसम का मिला-जुला रुख लोगों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बना हुआ है। सुबह बादलों की आवाजाही, दोपहर में रुक-रुक कर हो रही बारिश और उसके बाद तेज धूप निकलने से उमस में वृद्धि हो रही है। स्थिति यह है कि घरों, बाजारों, सरकारी कार्यालयों और सड़कों पर लोग पसीने से तर-बतर नजर आ रहे हैं। रात के समय भी चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिल रही, जिससे लोगों को असुविधा बनी हुई है।
विज्ञापन

पूर्वी यूपी में अब तक मानसून सामान्य गति नहीं पकड़ सका है। 28 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य 360.6 मिमी के मुकाबले 246.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 32 प्रतिशत कम है। सिद्धार्थनगर भी कम वर्षा वाले जिलों में शामिल है। ऐसे में लोगों को अच्छी और निरंतर बारिश का इंतजार है।
मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्षिक आर्द्रता 70 से 85 प्रतिशत के बीच रहने और हवा की गति मात्र 2.6 किलोमीटर प्रति घंटा होने के कारण मौसम अधिक असहज हो गया। धीमी हवा के चलते वातावरण में नमी बनी रही, जिससे सामान्य तापमान के बावजूद अधिक गर्मी का अनुभव हुआ।
विज्ञापन

दोपहर के समय नौगढ़ के तेतरी बाजार, बांसी बाजार और शोहरतगढ़ कस्बे में सामान्य दिनों की तुलना में भीड़भाड़ कम देखी गई। दुकानदार लगातार पसीना पोंछते नजर आए, जबकि ग्राहक आवश्यक खरीदारी कर शीघ्रता से लौटते दिखे।
जिला मुख्यालय पर ई-रिक्शा चालकों और ठेला संचालकों ने बताया कि दोपहर में सड़कों पर कार्य करना अत्यंत कठिन हो रहा है। वहीं, खेतों में धान की रोपाई कर रहे किसानों को भी बार-बार विश्राम लेना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में मानसून की गतिविधियों में वृद्धि के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी में बने गहन दबाव, सक्रिय मानसूनी द्रोणी तथा चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई के बीच कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है। सिद्धार्थनगर सहित कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें