फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीमा कर्मचारियों ने की एक दिवसीय हड़ताल

विज्ञापन
डुमरियागज एलआईसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते बीमाकर्मी। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
डुमरियागंज। एलआईसी कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया और अपनी मांगो के समर्थन में डुमरियागंज के बैदोलागढ़ स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भारतीय जीवन बीमा निगम के समस्त कर्मचारियों द्वारा एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई।
विज्ञापन

यह हड़ताल कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों तथा एलआईसी के निजीकरण के प्रयासों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए की गई है। देश के सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण, कर्मचारियों के हनन और सामाजिक सुरक्षा की अनदेखी के विरुद्ध गोरखपुर डिवीजन इंश्योरेंस एंप्लाई यूनियन ने एक सशक्त आंदोलन का ऐलान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें