फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष चुनाव के लिए थानेदारों को निर्देश

Sun, 05 Nov 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पुलिस लाइन में क्राइम मीटिंग में निर्देश देते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग हुई। थानेदारों को अभियान चलाकर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने व इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिए। कार्रवाई में शिथिलिता बरतने वाले थानेदार कार्रवाई को तैयार रहें। निकाय चुनाव को कुशलपूर्वक संपन्न कराने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि निकाय चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी का निर्वहन सभी को चुनौती मानकर करना है। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई तय है। सभी सीओ व प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दें। अपराध रजिस्टर की समीक्षा करते हुए हत्या, तस्करी, लूट व चोरी की घटनाओं का अनावरण न करने में संबंधित थाना प्रभारी को फटकार लगाया।
जल्द मामलों का अनावरण करने का निर्देश दिया। साथ ही विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मामलों के निस्तारण, जनशिकायत के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संबंध में कड़ा निर्देश दिया। शहर, ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध रोकथाम संबंधी प्रचार-प्रसार, साक्ष्य के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण व अभियुक्तों को प्रति वैधानिक कार्रवाई के लिए कहा। इस दौरान एएसपी अरविंद मिश्र, सीओ सदर डीके सिंह, बांसी उमाशंकर सिंह, इटवा महेंद्र सिंह देव, डुमरियागंज सुनील कुमार सिंह, शोहरतगढ़ शिव सिंह, थानाध्यक्ष सदर डीके श्रीवास्तव, उसका एसके सरोज, जोगिया हरिनरायन दीक्षित, गोपाल स्वरूप वाजपेई, अंजनी कुमार राय, सौदागर राय, शमशेहर बहादुर सिंह, रणधीर मिश्र, अखिलानंद उपाध्याय, जयदीप दुबे थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें