संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। क्षेत्र के लुंबिनी रोड मोहाना रोड पर स्थित खाद की दो दुकान का जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान खाद वितरण के रजिस्टर में कमी मिलने पर दुकानदार को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
डीएम ने ने नौगढ़ तहसील क्षेत्र के मेसर्स अली ट्रेडर्स लुंबिनी रोड मोहाना चौक तथा कैफ ट्रेडिंग कंपनी मोहाना चौक की खाद की दुकान का निरीक्षण किया।
इस दौरान स्टाॅक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर का मिलान किया गया। मौके पर यूरिया की बोरी की गिनती कराई गई जो सही पाई गई। इसके साथ बिक्री रजिस्टर से किसान से फोन से वार्ता की गई।
इसके साथ-साथ दुकानदार को निर्देश दिए कि जो भी खाद लेने आ रहा है उसका मोबाइल नंबर के साथ खेत का रकबा भी दर्ज करें। मेसर्स अली ट्रेडर्स का बिक्री रजिस्टर पूर्ण न होने पर तथा रकबा रजिस्टर पर दर्ज न होने पर नोटिस देने का निर्देश दिया।