फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 30 प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Fri, 13 Mar 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई/जागरूकता चौपाल और जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में महिलाओं ने उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, छेड़छाड़ आदि के कुल 30 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किए। महिला थाना की थानाध्यक्ष/सम्बंधित थानाध्यक्ष को दोनों पक्षों को बुलाकर नियमानुसार कार्यवाही करने और एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने, आयुष्मान कार्ड वितरण के जागरूकता अभियान चलाने, स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से जोड़कर शिक्षा सुनिश्चित करने और विद्यालयों में शौचालय व महिला सुरक्षा व्यवस्था ठीक कराने का भी निर्देश दिया गया। बाल कल्याण समिति को बाल विवाह रोकने की प्रभावी कार्रवाई करने हेतु कहा गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रोहिणी, प्रभारी एंटी रोमियो मीरा चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

इस दौरान उपाध्यक्ष ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कपिया मिश्र और आंगनबाड़ी केंद्र कपिया मिश्र का औचक निरीक्षण कर बच्चों और गर्भवती महिलाओं की स्थिति जांची। साथ ही जिला जेल का निरीक्षण कर महिला बैरक में बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया। वृद्धाश्रम, पुराना नौगढ़ का दौरा कर वृद्धजनों की देखभाल और योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान श्रीमती चौधरी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी सेवाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्रदान की जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें