संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को समापन हो गया। इसमें चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद्भागवत महापुराण की व्याख्या कथा वाचक आचार्य अरुण शास्त्री ने की।
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा की गई लीलाओं का वर्णन कर समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। कथा के अंतिम दिन हवन पूजन के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इस दौरान जगदीश मिश्र, गोपाल पांडेय, आचार्य शांति भूषण द्विवेदी, अमित पांडेय, राजू, लेखराम मिश्र, सत्येंद्र, रिंकू, कमलेश आदि मौजूद रहे।
दीप महायज्ञ के साथ प्रज्ञा पुराण कथा का हुआ समापन : बिस्कोहर। नगर के गोविंदपुर नगर मधवापुर में चल रही संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बुधवार को दीप महायज्ञ के साथ संपन्न हो गया। टोली नायक सरजू प्रसाद वानप्रस्थी ने प्रज्ञा पुराण की कथा सुनाते हुए सभी अवतारों के बारे में बताया कि जब पृथ्वी पर अनाचार, पापाचार बढ़ जाता है, तो यह अन्याय की चरण सीमा होती है।
इनके समाधान के लिए देवता किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं।