भनवापुर ब्लाॅक में सफाईकर्मियों की बैठक को संबोधित करते एडीओ पंचायत।
- फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। गांवों को खुले में शौच से मुक्त बनाने व साफ-सुथरा रखने के लिए भनवापुर ब्लाक सभागार में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। गांवों में स्वच्छता अभियान को लेकर लापरवाही बरतने वाले सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। सफाईकर्मियों को संबोधित करते हुए एडीओ पंचायत शंभूनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वच्छता अभियान को जारी रखने के लिए सभी सफाईकर्मियों को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना पड़ेगा। उन्होंने सभी को अपने तैनाती वाले गांवों में जाकर लोगों को आसपास साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया और कहा कि ग्रामीणों को शौचालय के उपयोग करने के लिए जागरूक करें।
किसी गांव में सफाई को लेकर लापरवाही की शिकायत मिली, तो संबंधित सफाईकर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छता अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान खंड सफाई प्रेरक विजय भाष्कर, ब्रह्मदेव पांडेय, प्रेमसागर, कुसुम, राम गोपाल, रामकिशोर, सुंदरी देवी, गोजई प्रसाद, श्यामदेव, वीरेंद्र, रामकुमार, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।