फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रजत पदक जीतकर निरीक्षक ने गोरखपुर जोन का नाम रोशन

Fri, 31 Jul 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुरादाबाद जनपद में आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर के निरीक्षक सूरजनाथ सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और गोरखपुर जोन का मान बढ़ाया है। गोरखपुर जोन की ओर से खेलते हुए उन्होंने एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि पर बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 23 से 26 जुलाई तक मुरादाबाद में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में निरीक्षक सूरजनाथ सिंह ने बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस स्पर्धाओं में दमदार खेल का प्रदर्शन किया। उनकी सफलता को पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायी बताते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक क्षमता को मजबूत बनाते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से भी खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया, ताकि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर सिद्धार्थनगर का नाम और अधिक रोशन हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें