संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। उपजिलाधिकारी डुमरियागंज डॉ. संजीव दीक्षित ने भोजपुर शाहपुर बांध के बामदेई स्थित अति संवेदनशील कटान स्थल का रविवार को निरीक्षण किया। कटान स्थल पर कटाव निरोधी कार्य के तहत बोल्डर के माध्यम से लॉन्चिंग एप्रन एवं कटर का कार्य पूर्ण है। स्लोप पर पिचिंग का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण पाया गया।
सहायक अभियंता ने अवगत कराया कि वर्तमान में पानी दो दिन में 1.75 मीटर बढ़ गया है। सतत निगरानी की जा रही है कि कटान की स्थिति न उत्पन्न हो। वर्तमान में बांध को कोई खतरा नहीं है। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने बताया कि कटान स्थल की निगरानी की जा रही है। संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सहायक अभियंता अमित कुमार मल्ल एवं संबंधित अवर अभियंता मौजूद रहे।