फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छठ घाटों की सफाई और सजावट का लिया जायजा

Tue, 10 Nov 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने शिवबाबा घाट सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाईकर्मियों को शिवबाबा, गड़ाकुल और नीबी दोहनी पोखरा घाट की सीढ़ियों व जलाशयों की सफाई के निर्देश दिए। शिवबाबा घाट को एलईडी और रंगीन झालरों से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दो नावों की व्यवस्था की गई है। अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने बताया कि इस बार 12 नई बेदियां बनवाई गई हैं। व्रती महिलाओं को निशुल्क बेदियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान राजेश तिवारी, मनोज कुमार, कमलेश गुप्ता और बीड़ी कसौधन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें