बांसी। खेसरहा पुलिस ने मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बन्हैती, थाना खेसरहा निवासी मो. शमी के रूप में हुई है। उसे नरायनपुर मोड़ से पकड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।