ढेबरुआ। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत के करौता टोले में करीब डेढ़ माह पहले ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए पियारे (65) की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने बेटे नीलेश की तहरीर पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, करौता टोला निवासी पियारे (65) 15 मई को गांव की एक दुकान के सामने बैठे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत के दूसरे टोले का एक युवक तेज गति से ट्रैक्टर लेकर पहुंचा। आरोप है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पियारे को रौंदते हुए पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद